Muzaffarpur News: धरहरवा में रेलवे अंडरपास की स्वीकृति मिलने पर खुशी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: औराई। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड स्थित औराई के धरहरवा में रेलवे अंडरपास की स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से अंडरपास की मांग की जा रही थी। अंडरपास बनने से लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उक्त स्थल पर अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। पूर्व मुखिया लालबाबू राय, संतोष पासवान, प्रमोद पूर्वे, संजय गुप्ता समेत कई लोगों ने मंत्री रमा निषाद एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.