Muzaffarpur News: धनतेरस पर सुरक्षा को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: औराई। थाना परिसर में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को धनतेरस को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने दुकान खोलने-बंद करने का समय निर्धारित करने और दुकान के अंदर-बाहर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया। अधिकांश व्यवसायियों ने सीसीटीवी लगे होने की बात कही, शेष को लगाने को कहा गया। थानेदार ने कहा कि बाहर से अधिक मात्रा में सोना-चांदी लाने पर पुलिस को सूचना दें, ताकि सुरक्षा प्रदान की जा सकें मौके पर नंदू चौधरी, मो. हकीम अनवर, विशाल, प्रदीप शाह, हीरो चौधरी, विक्की कुमार, अशोक चौधरी समेत कई व्यवसायी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ज्वेलर्स की दुकानों के पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे किए चेक यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डिबाई में सर्राफा व्यापारियों के साथ पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.