मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। द्विभाषिक किताबों के डेढ़ लाख से अधिक सेट स्कूलों के पुस्तकालयों में पड़े हैं, लेकिन पढ़ाई में इनका उपयोग नहीं हो रहा है। सूबे के 9293 हाईस्कूलों और प्लस-2 स्कूलों को पहली बार ये किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए डेढ़ लाख से अधिक सेट दिए गए हैं।

द्विभाषिक किताबों का उपयोग नहीं इन पुस्तकों में हर विषय के सभी पाठ और टॉपिक का हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद दिया गया है, ताकि बच्चे दोनों भाषाओं में पढ़ाई कर सकें। पाठ को हिंदी और अंग्रेजी, दोनों में समझने के साथ उनसे जुड़े शब्दों को भी दोनों भाषाओं में जान सकें। हालांकि, स्कूलों में जांच के दौरान सामने आया है कि शिक्षण कार्य में इन किताबों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। बिहार शिक्षा परियोजना ...