मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम में जारी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, योग, खो-खो, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और टेबल टेनिस में पदक के लिए जोर लगाया। दौड़ में मौसम, शिवम और आदर्श का दबदबा रहा तो कबड्डी में जीडी मदर इंटरनेशनल ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज की।इससे पहले जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, मुकेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अजय ठाकुर, अमरेश कुमार, लालबाबू ...