Muzaffarpur News: दो सौ लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: पारू। दाउदपुर गांव में पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर 200 लीटर देसी शराब बरामद की है। मौके से प्रकाश कुमार को दबोच लिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि 12 जुलाई की रात करीब दो बजे सूचना मिली कि दाउदपुर में भारी मात्रा में देसी रखकर खरीद-बिक्री की जा रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही प्रकाश कुमार भागने का प्रयास किया, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कुर्साकांटा : 13 लीटर देसी चुलाई के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.