Muzaffarpur News: दो सड़कों का होगा नामकरण, अप्पू पार्क का बदलेगा नाम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की दो सड़कों का नामकरण होगा। इनमें माड़ीपुर पावर हाउस चौक से अघोरिया बाजार चौक तक मुख्य सड़क का नाम अटल पथ होगा। वहीं, रामदयालु गुमटी से महिला थाना सड़क का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पथ होगा। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अप्पू पार्क का नाम बदलकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान रखा जाएगा। इस संबंध में मेयर निर्मला देवी ने निगम को अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं।बीते 20 जून को नगर भवन में हुई निगम बोर्ड की बैठक में नामकरण के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। बैठक से जुड़ी प्रोसीडिंग के मुताबिक पूर्व में पारित नामकरण योजना पर भी अमल करने को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.