मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर निगम ने दो वार्डों में तैनात वार्ड निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत वार्ड 34 में तैनात मो. नेयाज अहमद को वार्ड 39 में भेजा गया है। वार्ड 39 के निरीक्षक धर्मनाथ प्रसाद निराला को वार्ड 34 में स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में उप नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व में वार्ड निरीक्षक नेयाज पर सफाईकर्मियों ने प्रताड़ित करने के साथ ही अवैध उगाही के आरोप लगाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...