Muzaffarpur News: दो लूट की वारदात में छह शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में छह दिनों पूर्व रात में हुई लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। लूट को अंजाम देने वाले छह शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से हथियार, कारतूस और लूट की बाइक जब्त की गई है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के अनुसार दो जुलाई की रात करीब 9:15 बजे सिवाईपट्टी थाना अंतर्गत सगहरी मोड़ के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने अवैध हथियार के बल पर बाइक लूट ली थी। ठीक 10 मिनट बाद रात करीब 9:25 बजे दरियापुर गादी के पास चार बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। इस तरह बदमशों ने महज 10 मिनट के अंदर लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया।दोनों घटनाओं के संबंध में वादियों के फर्द बयान पर सिवाईपट्टी थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मानवीय और तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.