Muzaffarpur News: दो माह से टेक होम राशन का वितरण नहीं
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र में बीते दो माह से आंगनबाड़ी केन्द्र पर टेक होम राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है। शहर की सेविकाओं ने बताया कि राशन पोषक क्षेत्र के लाभुक मांग कर रहे हैं। समय से नहीं मिलने पर हमलोगों को संशय की दृष्टि से देखते हैं। वार्ड 41 की शारदा देवी ने बताया कि मेरे घर के बच्चे समय से केन्द्र पर जाया आया करते हैं। जून से ही टेक होम का राशन नहीं मिला है। वैष्णो देवी रोड की लाभुक सुनैना देवी, लीला देवी व पूनम देवी ने बताया कि दो माह से टेक होम राशन नहीं मिला है। सदर क्षेत्र की सीडीपीओ ने बताया कि 15 जुलाई तक जून का टेक होम राशन वितरण होने लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.