Muzaffarpur News: दो भैंस चोर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के नवानगर निजामत मकड़ी टोला से भैंस चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर पारू थाना क्षेत्र के काजी महम्मदपुर गांव निवासी मो. आजाद एवं मो. लालबाबू हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में भैंस मालिक नंदलाल राय ने एक लाख रुपये मूल्य की भैंस चोरी करने की शिकायत की थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.