Muzaffarpur News: दो बाइक टकराई, सीएसपी संचालक घायल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: सरैया। बखरा-वैशाली पथ पर मिडिल स्कूल मोड़ के पास गुरुवार दोपहर दो बाइक टकरा गई। हादसे में वैशाली जिले के दाऊदनगर निवासी सीएसपी संचालक रवि कुमार घायल हो गए। दाहिना पैर का अंगूठा कटकर अलग हो गया। कूल्हे की हड्डी टूट गई। डिक्की टूटने से उसमें रखे रुपए सड़क पर बिखर गए। ग्रामीणों की मदद से रवि को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें पटना ले गए हैं। परिजनों ने बताया कि रवि का उफरौल चौक पर सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। वे अंबारा (बखरा) चौक स्थित सेंट्रल बैंक से राशि निकालकर सीएसपी जा रहे थे। इधर, ग्रामीणों ने दूसरे बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि एक बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.