मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। देवरिया-जगिरिया मुख्य मार्ग के ब्रह्मपुरा गांव के पास शनिवार शाम दो बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार 40 वर्षीय युवक घायल हो गया। उसे पारू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल युवक देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया कोठी गांव के चौधरी टोला निवासी उमाकांत सिंह का पुत्र पंकज कुमार सिंह है। पंकज ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से जगिरिया गांव से अपने घर आ रहा था। ब्रह्मपुरा गांव के महावीर मंदिर के कुछ दूरी पर सामने से तेज गति से आई बाइक ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। उस बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...