Muzaffarpur News: दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक हाई स्पीड बाइक से कांटी बाजार की ओर जा रहा था। दामोदरपुर गुमटी के कट के पास सामने से दूसरी बाइक आ गई। अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में युवक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर जाकर गिरी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइकों की टक्कर में युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.