मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। रामपुर खुर्द महावीर चौक के समीप गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों में बिशुनपुर कल्याण निवासी रामाधार मल्ली का 30 वर्षीय पुत्र दिलीप मली तथा पूर्वी चंपारण जिले के सुबैया निवासी विमल मली का 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार मली शामिल हैं। बताया जाता है कि दोनों महावीर चौक से इंद्रदेव चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक टकरा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...