Muzaffarpur News: दो बाइक की टक्कर में दंपती सहित तीन घायल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। प्रखंड चौक पर शुक्रवार की शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इसमें दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बीएमपी-6 निवासी 40 वर्षीय नथुनी दास एवं उनकी पत्नी आशा देवी तथा उत्तरप्रदेश के सत्यनारायण चौहान के पुत्र 25 वर्षीय छोटू कुमार को मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी के चिकित्सक मनोज कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपती सहित तीनों घायलों को मेडिकल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि नथुनी दास के सिर में गंभीर चोट लगी है। आशा देवी को अंदरूनी चोट है, जबकि छोटू कुमार बेहोशी की हालत में है। बताया जाता है कि घायल छोटू बेला स्थित फैक्ट्री में काम करता है। नथुनी दास की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों बाइक सवार विप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.