मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: पारू। पारू कसवा स्थित नवल चौक के पास गुरुवार शाम दो बाइक टकरा गई। इसमें पारू निवासी मुकेश राम का 15 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार, पड़ोसी श्रीराम राम का पुत्र अमन कुमार (17) और मझौलिया निवासी मो. फरियाद का 22 वर्षीय पुत्र मो. खुशमुर जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने अजीत कुमार और खुशमुर को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...