Muzaffarpur News: दो बाइक की टक्कर में डीलर गंभीर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना के मदरसा चौक के पास रविवार को दो बाइक की टक्कर में चैनपुर बंगरा गांव के जविप्र दुकानदार मो. काजिम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें चिंताजनक स्थिति में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। कान, नाक और मुंह से खून आ रहा है। दुर्घटना के बाद होश में नहीं आए। इधर, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी जख्मी हैं। उन्हें भी कच्ची-पक्की के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनियारी थानेदार जीतेंद्र कुमार महतो ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.