मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। सीएन कॉलेज के पास सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बरुराज थाने के हरनाही निवासी 60 वर्षीय नागमणि मिश्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि नागमणि मिश्रा पुत्रवधू वसुंधरा कुमारी को चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने बाइक से आए थे। वसुंधरा परीक्षा देने चली गई। इसके बाद नागमणि मिश्रा बाइक लेकर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान दूसरे बाइक सवार ने ठोकर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...