Muzaffarpur News: दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। पकड़ी बसारत गांव के समीप एसएच 74 पर गुरुवार को दो बाइक टकरा गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कांटी थाने के महरथा निवासी अकलू मांझी के 34 वर्षीय पुत्र अनिल मांझी, सकल मांझी के 35 वर्षीय पुत्र टुनटुन मांझी, राजेंद्र माझी के 45 वर्षीय पुत्र चतुरी मांझी तथा रजवाड़ा निवासी रामवृक्ष महतो के 37 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अनिल मांझी दरिया छपरा गांव स्थित बहन के घर से कांटी जा रहा था। वहीं, दिलीप कुमार हरदी बाजार से घर लौट रहा था। अपर थानेदार अशोक राम ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों बाइक जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.