मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को कचहरी परिसर में पूर्व अध्यक्ष कुमोद सहाय व वरीय अधिवक्ता कृष्ण चंद्र प्रसाद सिन्हा के निधन पर शोकसभा आयोजित की। दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के चित्र पर पुष्पांजलि कर अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केशव कुमार ने की। मौके पर महासचिव सच्चिदानंद सिंह, अमरेंद्र कुमार, सिद्धनाथ मिश्रा, महेश पाण्डेय, बिमलेंद्र कुमार, मनोज कुमार सरोज, संगीता शाही, परिमिलेश कुमार सदन, रवि प्रताप, रिजवान अहमद एजाजी, ललित कुमार, विजय कुमार, धीरज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...