Muzaffarpur News: दो दिन में सात डिग्री चढ़ा पारा, शाम में रिमझिम से राहत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले का तापमान पिछले दो दिनों में तेजी से बढ़ा। अधिकतम तापमान में जहां सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। बुधवार को दिनभर उमसभरी गर्मी रही। हालांकि शाम में कुछ देर के लिए हुई बारिश से राहत मिली। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ.ए सत्तार ने बताया कि जिले में इस सप्ताह बेहतर बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं दिन के तापमान में और दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे 26 डिग्री दर्ज किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.