Muzaffarpur News: दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं, बढ़ेगा तापमान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिले में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को इसका पूर्वानुमान जारी किया है। बताया है कि दिन के तापमान में वृद्धि होगी, जबकि रात के तापमान में और कमी आने की संभावना है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले सप्ताह मंगलवार से एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। गुरुवार को जिले में छिटपुट बारिश हुई। इससे नदियों के जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। जिले में कुल 28 एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.