मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी की। इस दौरान 48 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर शेखर कुमार उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि रघुनाथपुर गांव निवासी शेखर अपने घर में शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। पुलिस पहुंची तो वह वाहन को देखकर भागने लगा। उसे खदेड़ कर पकड़ा गया। उसके घर की तलाशी लेने पर 18 लीटर शराब बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने पारू चौक से वहदीनपुर जाने वाली पक्की सड़क में भी छापेमारी की। सूचना मिली थी कि वहदीनपुर जाने वाली सड़क में नाले के पास पारू दर्जी टोला का विक्रम कुमार और व...