Muzaffarpur News: दो घरों से लाखों गहने और मोबाइल की चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: बोचहां। थाना क्षेत्र के कन्हारा रघु वार्ड 14 में गुरुवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक घर से लाखों के गहने की चोरी कर ली, जबकि ग्रामीणों ने दो और घरों में चोरी होने से बचा लिया। पीड़ित सुनील कुमार की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। तभी चोर पीछे का फाटक खोलकर घर में घुस गए। पेटी-बक्सा का सामान बिखेर दिया और ट्रंक में रखे तीन जोड़ी चांदी की पायल व एक सोने की हनुमानी चुराकर फरार हो गए। वहीं, वार्ड 13 निवासी बृजलाल सहनी के घर से दो मोबाइल की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से पूछताछ की। पीड़ितों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.