मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। तुर्की थाना क्षेत्र के पुपरी निवासी अमरजीत सिंह के घर से गुरुवार की रात चोरों ने 50 हजार नकद व करीब तीन लाख के आभूषण समेट लिए। अमरजीत सिंह की पत्नी आर्यनंदिनी सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी सिंटू कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। इधर, फकुली थाने के बलिया निवासी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के बंद घर से चोरों ने करीब 25 हजार नकद, टीवी और दो लाख के आभूषण की चोरी कर ली। घर के लोग पूजा समारोह में गए हुए थे। थाना प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...