Muzaffarpur News: दो आरोपितों की जमानत अर्जी दाखिल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कथैया थाना क्षेत्र के एक मेले से 17 वर्षीया किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाकर देह व्यापार कराने के आरोपित गिरिजा राय व सुजीत कुमार की ओर से एसडीजेएम पश्चिमी के कोर्ट में सोमवार को जमानत अर्जी दाखिल की गई है। इस अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। गिरिजा राय पटना के अगमकुंआ थाना के बड़ी पहाड़ी व सुजीत दीघा का रहने वाला है। गिरिजा राय मकान मालिक है और सुजीत उसी के मकान में होटल चलाता है। इसी मकान की तीसरी मंजिल पर वैशाली के धोधा मलाह टोला का बिट्टू व उसकी कथित पत्नी शमिता देह व्यापार का अड्डा चला रही थी। यह भी पढ़ें- अपहरण में आरोपित महिला को राहत नहीं इसमें गिरिजा व सुजीत की भी संलिप्तता का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.