मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के दो आंगनबाड़ी केंद्रों से रविवार की रात चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। सिमरा हिराई हरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 22 और करैला गांव स्थित केंद्र 109 से चोरों ने ताला काटकर एलईडी टीवी, बैटरी और इनवर्टर आदि की चोरी कर ली। चोरों ने हिराई हरपुर केंद्र से कुछ दूर रामप्रवेश पंडित के खेत से बिजली का मोटर गायब कर दिया। सिमरा केंद्र की सहायिका सुदामा देवी पहुंचीं तो चोरी की जानकारी हुई। केंद्र संख्या 109 की सेविका पूनम कुमारी ने एसडीपीओ कार्यालय और पुलिस को सूचना दी। इधर, पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...