मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच-27 पर ओवरब्रिज के समीप संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या में शुक्रवार को परिजनों ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें साहेबगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर राहुल चौहान उर्फ मनीष सहनी समेत अन्य को आरोपित किया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर आह्लाद निवासी मृतक संतोष सिंह के पिता ब्रजकिशोर सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। संतोष को बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर हत्या की गई थी। ब्रजकिशोर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम राहुल चौहान उर्फ मनीष कुमार बिना नंबर प्लेट की बाइक से उसके घर आया और पत्नी से कहा कि आज मेरे बच्चों का जन्मदिन है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: संतोष सिंह के हत्यारे की पहचान का पुलिस का दावा स...