मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा बसवरिया टोला रेलवे लाइन के पास झोपड़ी से 11 लीटर देसी शराब की बरामदगी मामले में फरार आरोपित दिलीप पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने 28 सितंबर को सूचना पर छापेमारी कर झोपड़ी से 11 लीटर देसी शराब बरामद की थी। मौके से मझौलिया निवासी रत्नेश पासवान को गिरफ्तार किया गया था, जबकि खबड़ा निवासी दिलीप पासवान फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...