मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता सिवाइपट्टी थाना के धपहर गांव से पुलिस ने 16 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज संजीत कुमार को भगवान छपड़ा-टेंगरारी मार्ग से मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि एएसआई‌ सतीश कुमार के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। धंधेबाज को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...