Muzaffarpur News: देसी व विदेशी शराब संग 12 धंधेबाज धराए
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में विशेष अभियान चलाकर देसी और विदेशी शराब के साथ 12 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। इसमें होम डिलीवरी करने वाले धंधेबाज भी शामिल हैं। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों को जेल भेजने की कवायद की जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाजों में सुमेरा से मनोज भगत, साहेबगंज से संजय कुमार, सकरा विशुनपुर बघनगरी से गरीबनाथ पासवान, किशोरी पासवान, कुढ़नी से अर्जुन महतो, सरैया बहिलवारा से मनीष कुमार, सिकंदरपुर से चंदन महतो को देसी शराब और मोतीपुर से कृष्णा राय, कुढ़नी से रवि राज, लालबाबू सहनी, बरुराज से दिनेश महतो और मीनापुर से नितेश कुमार को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाइक भी जब्त की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.