मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी, एसं। देवरिया चौक पर मंगलवार रात कार से शराब ले जा रहे धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह शराब की खेप को ठिकाने लगाने ले जा रहा था। थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि देवरिया निवासी धंधेबाज रंजीत पटेल उर्फ मुन्ना पटेल के कार से शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली। घेराबंदी कर कार की तलाशी ली गई। उससे 22 लीटर शराब की बरामद हुई। इसके बाद धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...