मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर मनचलों ने महिला से छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला के पति की पिटाई कर दी। पीड़िता के गले से गहने छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में महिला ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि आंगन में बैठी थी। इसी दौरान गांव के एक युवक अपने सहयोगी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...