मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम के कार्यपालक अभियंता विजेंद्र कुमार ने शुक्रवार की देर रात 10 बजे के बाद कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान बाबा गरीबनाथ मंदिर से लेकर रामदयालु तक हुई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन जगहों की पहचान की, जहां जलजमाव की संभावना है। नाले पर स्लैब आदि की भी जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद निगम के एसडीओ (एई) अभिनव पुष्प ने बताया कि जलजमाव वाली जगहों पर मिट्टी-राबिश भराई या अन्य जरूरी उपाय किए जाएंगे, ताकि वहां पानी नहीं लगे। नाले पर स्लैब लगाने का काम चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...