मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी थाने के बड़ी कोठिया की रहने वाली सुमन कुमारी ने अपने शिक्षक पति बैद्यनाथ यादव के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि उसकी शादी 28 साल पहले 1998 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज में बाइक मांगते रहे। नहीं देने पर उसकी पिटाई करते थे। इधर, उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी से तीन साल की बेटी भी है। इसका विरोध करने पर बीते आठ अगस्त को मारकर उसका पांव तोड़ दिया और लहूलुहान कर दिया। सुमन कुमारी ने पुलिस को बताया है कि इलाज के कारण विलंब से थाने में एफआईआर करा रही है। महिला थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...