Muzaffarpur News: दुष्कर्म के 50 मामलों में अनुसंधान, गवाही की होगी समीक्षा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पिछले वर्ष सेशन-ट्रायल पूरा होने वाले दुष्कर्म के 50 मामलों की पुलिस मुख्यालय (अपराध अनुसंधान विभाग एवं कमजोर वर्ग प्रभाग) समीक्षा करेगा। इन मामलों के अनुसंधान से लेकर सेशन ट्रायल में अभियोजन पक्ष की ओर किए गए कार्यों की समीक्षा होगी। इसको लेकर जिले के पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध, कमजोर वर्ग) के अनुरोध पर विशेष कोर्ट की ओर से मंगलवार को उन्हें ऐसे मामलों की विवरणी उपलब्ध करा दी गई है। दुष्कर्म मामले के अनुसंधान से लेकर सेशन-ट्रायल के दौरान गवाहों को पेश करने को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर है। पुलिस मुख्यालय में यह समीक्षा की जाएगी कि मामले के अनुसंधान में पुलिस की ओर से कहीं कोई त्रुटि तो नहीं हुई। अनुसंधान में वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर उन्हें सही तरीके से कोर्ट में पेश किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.