मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के कलश स्थापन के साथ रविवार को शहर मां दुर्गा की भक्ति में डूब जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों और पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और मां के जयकारे गूंजने लगेंगे। कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाली शक्ति की आराधना शुरू होगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आज घट स्थापना के साथ विराजेंगी मां भवानी, नौ दिनों तक देवी मंत्रों से गूंजेगा चहुंओरशहर में नवरात्र की तैयारियां शहर के विभिन्न इलाकों में पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कहीं देश के प्रसिद्ध मंदिरों की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं तो कहीं आकर्षक और कलात्मक प्रतिमाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे। यह भी पढ़ें- Banka News: शारदीय नवरा...