Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को थाना परिसर में थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने पूजा समितियों अध्यक्ष, सदस्य, व जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक की। इसमें शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा करने का निर्णय लिया गया। थानेदार ने पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।जुलूस एवं विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया। थानेदार ने कहा कि पूजा समितियां सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए पंडालों में कम से कम दो द्वार बनाए। यह भी पढ़ें- Siwan News दुर्गा पूजा में डीजे, ऑर्केस्ट्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.