Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मड़वन। मड़वन दुर्गा स्थान से शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने तिरहुत मुख्य नहर में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु मड़वन, बगाही और ब्लॉक रोड होते हुए पूजा स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर गणेश भगत, सुबोध कुमार, सोनू कुमार आदि थे। उधर, करजाडीह पंचायत के परतापुर स्थित मां मनोकामना मंदिर से 1100 कलश यात्रियों का जत्था खलीलपुर, महम्मदपुर खाजे, द्वारिकानाथपुर और करजा होते हुए कदाने नदी पहुंचा। आचार्य कुलानंद पाठक, नीलांबर पाठक, नलिनी नाथ पाठक ने श्रद्धालुओं को जलबोझी कराई। वहीं, गोपालपुर महामाया स्थान से कलश यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा को लेकर कलश यात्रा निकाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.