मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार शाम एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। बाइक और पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती जांची गई। हरिसभा, पंकज मार्केट और सिकंदरपुर चौक के पूजा पंडालों में समितियों से सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग पर चर्चा हुई। बताया गया कि महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। छेड़खानी, हुड़दंग और ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। वाहनों का सत्यापन और चालान भी काटा जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मंदिरों और पूजा पंडालों में दुर्गा सप्तशती का पाठ गूंज रहा यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : दुर्गापूजा ...