मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। हरिसभा दुर्गा पूजा कमेटी की आमसभा रविवार को हरिसभा स्कूल प्रांगण में हुई। अध्यक्षता सभापति देवाशीष गुहा ने की। सचिव चंदन राय ने दान करने वालों का आभार जताया। कोषाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार दास ने आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया। मौके पर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सभापति प्रो. दुर्गा पद दास, उप सभापति विजय लाल अधिकारी और सचिव उज्ज्वल कुमार दास मनोनीत किए गए। धन्यवाद ज्ञापन मृणाल कान्ति सिन्हा ने किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रास वर्ल्ड की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन यह भी पढ़ें- Bokaro News: जारंगडीह में दुर्गा पूजा समिति गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...