मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। दुर्गापूजा को लेकर 16 से 25 अक्तूबर तक कोर्ट में अवकाश रहेगा। इस दौरान जमानत व अन्य आवश्यक फौजदारी मामलों का निबटारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य फौजदारी मामलों के सुचारू संचालन और मुकदमों के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करना है। इसको लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों की ड्यूटी का रोस्टर जारी किया है। पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में पूर्वी और पश्चिमी डिवीजनों में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले न्यायिक मजिस्ट्रेट व सत्र न्यायाधीश जमानत मामलों सहित सभी प्रकार के जरूरी आपराधिक मामलों का निपटारा करेंगे। अवकाश के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट अपने स्वयं के न्यायालयों के अतिरिक्त अन्य रिक्त अदालतों का प्रभार भी संभालेंगे। यह भी पढ़ें- Gaya News: दुर्गा पूजा में भी खु...