मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। गोला रोड में बुधवार की सुबह दुकान से आठ लाख के आभूषण की चोरी कर ली। मामले को लेकर नवानगर निजामत निवासी दुकानदार मुकेश कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को बताया कि सुबह 9:30 बजे के करीब आभूषण का बैग लेकर दुकान पहुंचा। बैग रखकर दुकान की सफाई करने के बाद चापाकल पर पानी लेने चला गया। वापस लौटा तो आभूषण वाला बैग गायब था। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...