मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र की सहिला रामपुर पंचायत स्थित हथौड़ी चौक पर रविवार की देर रात करीब 12 बजे दुकान में आग लग गई। इसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकानदार पंकज कुमार ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिली। वहां पहुंचा तो दृश्य देखकर दंग रह गया। सूचना पर थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...