Muzaffarpur News: दुकान का शटर तोड़कर 80 हजार के आभूषण की चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर चौक स्थित एक ज्वेलर्स का शटर तोड़कर रविवार की देर रात चोरों ने करीब 80 हजार के आभूषण की चोरी कर ली। लॉकर नहीं टूटने से उसमें रखे कीमती गहने सुरक्षित बच गए। सोमवार की सुबह चौक पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखकर दुकानदार को सूचना दी। सूचना पर जैतपुर पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला।रेपुरा रामपुर बल्ली निवासी दुकानदार विवेक कुमार ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है। बताया कि रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और मरम्मत के लिए रखे गहने की चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.