Muzaffarpur News: दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने के मड़वन चौक के समीप मड़वन-कांटी रोड किनारे ज्वेलरी सह बर्तन दुकान से गुरुवार देर रात चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण व नकदी की चोरी कर ली। सूचना पर थानेदार रामएकबाल प्रसाद पुलिस टीम के साथ पहुंचकर छानबीन की। आसपास लगे सीसीटीवी में छह नकाबपोश दिखाई दिए हैं। इस संबंध में दुकानदार सरैया थाना क्षेत्र के बखरा निवासी नंदलाल साह ने करजा थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। दुकान पहुंचे तो देखा कि करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, 17 ग्राम सोने के जेवर और गल्ला में रखे 35 हजार रुपए गायब थे। थानेदार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई गई है। आगे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.