मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। बाजार स्थित नवलकिशोर चौक के समीप शनिवार की रात दुकानदार सचिन रामगुलाम को चाकू दिखाकर पांच हजार रंगदारी मांगी गई। मामले को लेकर रसुलपुर निवासी दुकानदार ने थाना में शिकायत की है। इसमें नगर परिषद वार्ड 20 निवासी शंभू मल्ली को आरोपित किया है। पुलिस को बताया कि वह दुकान बंद कर रहा था, तभी आरोपित ने चाकू दिखाकर पांच हजार रंगदारी मांगी। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- फल व्यापारी भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...