मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम की टीम ने शनिवार को पुलिस बल के साथ दीवान रोड समेत नौ इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। पहले स्टेशन रोड, कंपनीबाग रोड, मोतीझील से दीवान रोड तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमित जगह खाली कराई गई। फिर शुक्ला रोड में पहुंची टीम ने सड़क पर रखे बालू-गिट्टी को सोमवार तक हटाने की मोहलत दी। मजलिस लेन व तीन कोठिया में निगम की जमीन पर अवैध कब्जा से जुड़े लोगों को सोमवार को कागजात लेकर निगम कार्यालय पहुंचने को कहा गया। मोतीझील व तिलक मैदान के बॉर्डर पर अतिक्रमणकारियों के कुछ सामान भी जब्त किए गए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दिल्ली रोड पर हटवाया निगम ने अतिक्रमण अभियान में शामिल निगम के अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक जुर्माना लेने के बाद जब्त सामान वापस कर दिए जाएंगे...