मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दीपावली पर जिले में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना बिजली कंपनी के लिए बड़ी चुनौती होगी। सामान्य दिनों में जिले में बिजली की मांग 150 से 200 मेगावाट के बीच रहती है, लेकिन दीपावली पर बढ़कर 350 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। त्योहार के दौरान घरों और बाजारों में खपत बढ़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। ऐसे में अधिक लोड के कारण फेज उड़ने, फ्यूज कॉल और ट्रांसफॉर्मर में खराबी जैसी समस्याओं से निपटना बिजली कंपनी के लिए चुनौती होगी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दीपावली पर मिलेगी निर्बाध बिजली, फॉल्ट पर तुरंत पहुंचेगी टीमदीपावली पर बढ़ेगी बिजली की मांग दीपावली पर घरों में सजावट के लिए लाइट, झालर, एलईडी बल्ब और अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इसके अलावा...