Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर यात्रियों को जहरखुरानी से बचाएगी रेल पुलिस
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को नशाखुरानी और जहरखुरानी से बचाने के लिए रेल पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत पांच नवंबर को गोरखपुर, बरौनी और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाने के लिए मुजफ्फरपुर रेल पुलिस के पदाधिकारियों और जवानों को गुरुवार रात को रवाना किया गया। वरीय रेल पुलिस अधीक्षक बीना कुमारी ने पुलिसकर्मियों को रवाना किया। अभियान का नेतृत्व रेल डीएसपी मुख्यालय निधि कुमारी करेंगी। इस दौरान यात्रियों को अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें नहीं लेने, किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा कर अपना सामान नहीं छोड़ने और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.